सीरिया पर अमरीका की डिप्लिटेड युरेनियम युक्त बमों की बमबारी
https://parstoday.ir/hi/news/world-i36628-सीरिया_पर_अमरीका_की_डिप्लिटेड_युरेनियम_युक्त_बमों_की_बमबारी
सीरिया पर अमरीका की डिप्लिटेड युरेनियम युक्त बमों की बमबारी
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb १६, २०१७ १४:३७ Asia/Kolkata

सीरिया पर अमरीका की डिप्लिटेड युरेनियम युक्त बमों की बमबारी

अमरीकी सेना ने इस बात की पुष्टि की है कि सीरिया के क्षेत्रों में दो हमलों में 5000 से ज़्यादा डिप्लिटेड यूरेनियम युक्त बम मारे गए।

अमरीका की सेंट्रल कमान के प्रवक्ता मेजर जॉश जैक ने कहा कि नवंबर 2015 में डिप्लिटेड यूरेनियम युक्त 5265 बम सीरिया में दो हवाई हमलों में मारे गए। यह हवाई हमले कि जिनके बारे में उनका दावा है कि दाइश के तेल टैंकरों को निशाना बनाया गया, सीरिया के दैरुज़्ज़ूर और हस्का प्रांतों पर मारे गए।

डिप्लिटेड यूरेनियम से पर्यावरण को पड़ने वाले नुक़सान के अलावा इसका ख़तरनाक परिणाम यह निकलता है कि यह इंसान के जीन में विकार लाता है, कैंसर पैदा करता है और शिशुओं को जन्मजात विकलांग बनाता है।

इससे पहले अमरीका ने 1991 में फ़ार्स खाड़ी की जंग में, 90 के दशक में बालकान में झड़पों के दौरान और 2003 में इराक़ पर हमले में लगभग 10 लाख डिप्लिटेड युरेनियम युक्त गोले बरसाए थे।

पिछले 5 साल में क्षेत्र में अमरीका के इतिहास से साबित होता है कि जहां भी अमरीका ने सीधे तौर पर सैन्य हमला किया है वहां पूरी तरह तबाही फैलायी है। हालांकि अमरीका अपने हमले को सैन्य हस्तक्षेप कहता है।

इराक़ और सीरिया में आतंकवाद के ख़िलाफ़ अमरीकी गठबंधन के हमले के नतीजे में हुयी तबाही यह बताती है कि अमरीका और दाइश में नूरा कुश्ती चल रही है क्योंकि दोनों ही ने इराक़ और सीरिया में मूल रचनाओं और नागरिकों को निशाना बनाया है।

अमरीका के दुस्साहसी क़दम पर जनमत की चिंता बढ़ गयी है और उसके अपराध के संबंध में अनेक रिपोर्टों के सामने आने के बाद अमरीकी प्रशासन के पास कोई चारा नहीं रहा मगर यह कि इराक़ और सीरिया में अपने अपराध के किसी आयाम को स्वीकार करे।

अमरीका की सीरिया में डिप्लिटेड यूरेनियम युक्त बमों से बमबारी की स्वीकारोक्ति और आतंकियों द्वारा पश्चिमी सरकारों की ओर से दिए गए आधुनिक हथियारों का सीरिया में इस्तेमाल ऐसी हालत में है कि पश्चिमी सरकारों और ख़ास तौर पर अमरीका ने जनमत के ध्यान को भटकाने के लिए सीरियाई सरकार पर विरोधियों के ख़िलाफ़ रासायनिक हथियार के इस्तेमाल का आरोप लगाया था।  

सीरिया में अपने अपराध के एक आयाम की अमरीका की ओर से स्वीकारोक्ति के मद्देनज़र, विश्व समुदाय अमरीका के सीरिया में युद्ध अपराध के ख़िलाफ़ गंभीर क़दम उठाए जाने का बेसब्री से इंतेज़ार कर रहा है। (MAQ/T)