बहरैन, सज़ाए मौत पर यूरोपीय संसद की फटकार
https://parstoday.ir/hi/news/world-i36690-बहरैन_सज़ाए_मौत_पर_यूरोपीय_संसद_की_फटकार
यूरोपीय संसद ने बहरैन में हालिया दिनों में दी गयी सज़ाए मौत की कड़े शब्दों में निंदा की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb १७, २०१७ १९:५५ Asia/Kolkata
  • बहरैन, सज़ाए मौत पर यूरोपीय संसद की फटकार

यूरोपीय संसद ने बहरैन में हालिया दिनों में दी गयी सज़ाए मौत की कड़े शब्दों में निंदा की है।

प्रेस टीवी की रिपोर्ट के अनुसार, यूरोपीय संसद ने शुक्रवार को बहरैन में हालिया दिनों में दी गयी सज़ाए मौत की आलोचना करते हुए मनामा सरकार से मांग की है कि वह राजनैतिक विरोधियों के दमन की नीतियों को शीघ्र ही समाप्त करे।

यूरोप की इस संस्था ने बहरैन सरकार से कहा है कि यातनाओं के मामले में संयुक्त राष्ट्र संघ के विशेष रिपोर्टर को जिसे 2011 से बहरैन में प्रविष्ट होने की अनुमति नहीं दी जा रही है, बहरैन में प्रविष्ट होने की अनुमति दे।

यूरोपीय संसद ने यूरोपीय संघ से मांग की है कि बहरैन में मानवाधिकार से व्यापक उल्लंघनों के दृष्टिगत मानवाधिकार से जुड़े मामलों पर कड़ाई से अमल करे।

यूरोपीय संसद ने एक बयान जारी करके नबील रजब की स्वतंत्रता, सुरक्षा बलों द्वारा शक्ति के बेधड़क प्रयोग को रोकने और अकारण नागरिकों की नागरिकता रद्द करने की मांग की है। (AK)