जनरल मेकमास्टर बने अमरीका के नए राष्ट्रीय सलाहकार
https://parstoday.ir/hi/news/world-i36950-जनरल_मेकमास्टर_बने_अमरीका_के_नए_राष्ट्रीय_सलाहकार
राष्ट्रपति ट्रम्प ने Herbert Raymond "H. R." Mc Master को अमरीका के नए राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के रूप में नियुक्त किया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb २१, २०१७ १४:२५ Asia/Kolkata
  • जनरल मेकमास्टर बने अमरीका के नए राष्ट्रीय सलाहकार

राष्ट्रपति ट्रम्प ने Herbert Raymond "H. R." Mc Master को अमरीका के नए राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के रूप में नियुक्त किया है।

इस प्रकार अब रिटायर्ड जनरल मेकमास्ट,  Michael T. Flynn की ज़िम्मेदारियां निभाएंगे।  डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा अमरीका की सत्ता संभालने के बाद से एक महीने के भीतर जनरल मेकमास्टर, अमरीका के तीसरे राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बने हैं।  ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के तीन सप्ताह के भीतर भारी दबाव के कारण माइकल फ़्लिन को अपने पद से त्यागपत्र देना पड़ा था।  ओबामा प्रशासन के अन्तिम दिनों में माइकल फ़्लिन ने वाशिगटन में रूस के राजदूत के साथ भेंट में उन्हें यह विश्वास दिलवाया था कि ओबामा ने हाल ही में रूस के विरुद्ध जो प्रतिबंध लगाए हैं उन्हें ट्रम्प के काल में हटा दिया जाएगा।

माइकल फ़्लिन को अपदस्त करने के बावजूद ट्रंम्प की मुश्किल समाप्त नहीं हुई।  जब उन्होंने अमरीका के नए राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के रूप में रिटायर्ड वाइस एडमिरल रॉबर्ट हार्वर्ड को इस पद पर बिठाना चाहा तो उन्होंने निजी कारणों का हवाला देते हुए ट्रम्प की पेशकश ठुकरा दी।  हालांकि वाइट हाउस ने यह कहकर इस संकट से अपना पीछा छुड़ाना चाह कि वाइस एडमिरल रॉबर्ट हार्वर्ड  का मामला उनका आंतरिक मामला है किंतु संचार माध्यमों का कहना है कि हार्वर्ड ने वाइट हाउस में मतभेदों को बढ़ने से रोकने के लिए यह निर्णय लिया।

बहरहाल कई दिनों की खींचतान के बाद ट्रम्प ने लेफ़्टिनेंट जेनरल एच आर मैक्मास्टर को अमरीका के राष्ट्रीय सलाहकार के रूप चुनकर उस शून्य को भर दिया है जो खाली पड़ा था।  बताया जाता है कि मैक्मास्टर, इराक़ और अफ़ग़ानिस्तान में लंबे समय तक विभिन्न अभियानों में भाग ले चुके हैं।  अब देखना यह है कि लंबे समय तक सैन्य अभियानों में भाग ले चुके मैक्मास्टर कितनी समझदारी और सूझबूझ से अमरीका के राष्ट्रीय सुरक्षासलाहकार के पद के दायित्वों का निर्वाह कर पाते हैं।