अमरीका में आप्रवासियों को देश निकाले जाने की तैयारी
https://parstoday.ir/hi/news/world-i37044
अमरीका के आंतरिक सुरक्षा मंत्री ने कहा है कि देश से अवैध आप्रवासियों को निकालने के लिए तैयारी आरंभ कर दी है, जिसके अंतर्गत पुलिस विभाग में अधिक भर्ती की जा रही है।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Feb २२, २०१७ २१:०७ Asia/Kolkata
  • अमरीका में आप्रवासियों को देश निकाले जाने की तैयारी

अमरीका के आंतरिक सुरक्षा मंत्री ने कहा है कि देश से अवैध आप्रवासियों को निकालने के लिए तैयारी आरंभ कर दी है, जिसके अंतर्गत पुलिस विभाग में अधिक भर्ती की जा रही है।

अमरीका के आंतरिक सुरक्षा मंत्री जॉन एफ़ केली ने देश से अवैध आप्रवासियों को निकाले जाने के संबंध में पुलिस विभाग में अधिक भर्ती किए जाने के आदेश दिए हैं। उन्होंने सुरक्षा विभाग से संबंधित विभिन्न संस्थाओं एवं पुलिस और सीमा सेना को निर्देश जारी किए हैं कि अवैध आप्रवासियों को निकालने के लिए ताज़ा जवानों की भर्ती की जाए।

अमरीकी राष्ट्रपति ट्रम्प द्वारा नए एमिग्रेशन नियमों की घोषणा के बाद व्हाइट हाउस के प्रवक्ता शॉन इस्पाईसर ने भी कहा है कि अमरीका से इन सभी अवैध प्रवासियों को निकाल दिया जाएगा जिनके ख़िलाफ़ देश की किसी भी कोने में अपराधिक मामला दर्ज हुआ होगा।

दूसरी ओर ट्रम्प की ओर से जारी नए आदेश के बाद माना जा रहा है कि तीन लाख भारतीयों पर ट्रंप प्रशासन की ओर से गाज गिर सकती है। अमरीकी सुरक्षा विभाग की सूचना के अनुसार इस बार उन प्रवासियों के को भी देश से बाहर निकालने पर भी विचार किया जा रहा है जो अपने देश में उत्पीड़न का शिकार होने की कारण अमरीका में आकर बस गए थे। (RZ)