दाइश से संघर्ष पर कनाडा का बल
कनाडा के विदेश मंत्री ने दावा किया है कि उनका देश आतंकी गुट दाइश से संघर्ष के लिए कटिबद्ध है।
स्टीफ़न ड्योन ने कनाडा के केबेक नगर में उत्तरी अमरीकी देशों के विदेश मंत्रियों के सम्मेलन के अवसर पर कहा कि ओटावा, दाइश से मुक़ाबले के लिए पूरी तरह से कटिबद्ध है। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार उनका देश आतंकवाद विरोधी अंतर्राष्ट्रीय गठजोड़ में अपनी भूमिका पर पुनर्विचार किए जाने पर बल देता है। उन्होंने इसी प्रकार बताया कि उनका देश इराक़ व सीरिया में दाइश के ठिकानों पर हवाई हमलों में शामिल अपने एफ़-18 युद्धक विमानों को वापस बुलाएगा और इराक़ी व सीरियाई सेना के प्रशिक्षण पर अधिक ध्यान केंद्रित करेगा।
ज्ञात रहे कि कनाडा ने आतंकी गुट दाइश के ख़िलाफ़ संघर्ष का एेसे समय में वादा किया है कि जब इस गुट ने अमरीका व कुछ पश्चिमी व अरब देशों की आर्थिक व सामरिक सहायता से इराक़ व सीरिया में बहुत अधिक अमानवीय अपराध किए हैं। अमरीका के नेतृत्व में बने दाइश विरोधी गठजोड़ ने पिछले डेढ़ साल में इराक़ व सीरिया के मूल ढांचे को तबाह करने के अतिरिक्त और कुछ नहीं किया है। (HN)