वियना में आईएईए के निदेशक मंडल की 5 दिवसीय बैठक शुरु
Mar ०६, २०१७ १५:१९ Asia/Kolkata
अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी आईएईए के निदेशक मंडल की 5 दिवसीय बैठक वियना में शुरु हो गयी।
आईएईए की वेबसाइट के अनुसार, यह बैठक, जो सोमवार को महानिदेशक यूकिया अमानों के भाषण से शुरु हुयी, 10 मार्च तक चलेगी। यूकिया अमानो की ईरान और गुट पांच धन एक के बीच हुए परमाणु समझौते जेसीपीओए के लागू होने के बारे में रिपोर्ट की समीक्षा करना भी इस बैठक की कार्यसूचि में शामिल है।
इसी प्रकार 2017 में परमाणु सुरक्षा समीक्षा, 2017 में परमाणु तकनीक समीक्षा, ईरान में एजेंसी की परमाणु निगरानी, उत्तर कोरिया में लागू सेफ़गार्ड सहमति और हल्के संवर्धित युरेनियम के बैंक की स्थापना के दस्तावेज़ों की समीक्षा करना भी इस बैठक की कार्यसूचि में शामिल है। (MAQ/N)
टैग्स