रूस की सीमा के निकट करेंगे शक्ति प्रदर्शनः नैटो
https://parstoday.ir/hi/news/world-i37982-रूस_की_सीमा_के_निकट_करेंगे_शक्ति_प्रदर्शनः_नैटो
नैटो के आठ हज़ार सैनिक, रूस की सीमा के निकट सैन्य अभ्यास करने जा रहे हैं।
(last modified 2023-11-29T05:45:15+00:00 )
Mar ०९, २०१७ ०४:३९ Asia/Kolkata
  • रूस की सीमा के निकट करेंगे शक्ति प्रदर्शनः नैटो

नैटो के आठ हज़ार सैनिक, रूस की सीमा के निकट सैन्य अभ्यास करने जा रहे हैं।

तसनीम समाचार एजेन्सी के अनुसार नैटो अपने 80000 सैनिकों के साथ नार्वे से मिलने वाली रूसी सीमा के निकट सैन्य अभ्यास करने वाला है।

 नैटो के इस सैन्य अभ्यास में अमरीका, ब्रिटेन और नार्वे के युद्ध पोत भी शामिल होंगे।  सूत्रों का कहना है कि यह सैन्य अभ्यास, 9 दिनों तक चलेगा जिसका नेतृत्व नार्वे के रक्षामंत्री करेंगे।

इसी बीच रूस ने अपनी सीमा के निकट नैटो के सैन्य अभ्यास को उकसाने वाला क़दम बताते हुए इसकी भर्त्सना की है।  ज्ञात रहे कि अमरीका, लंबे समय से नैटो के माध्यम से पूर्वी यूरोप में अपना प्रभाव बढ़ाकर रूस के लिए समस्याएं उत्पन्न करने के प्रयास में रहा है।