म्यंमार के मुसलमानों के जनसंहार की स्वतंत्र जांच होः राष्ट्रसंघ
Mar १५, २०१७ ०४:४१ Asia/Kolkata
संयुक्त राष्ट्रसंघ ने म्यंमार में मुसलमानों के जनसंहार की स्वतंत्र जांच कराने की मांग की है।
म्यंमार के संबन्ध में राष्ट्रसंघ के विशेष प्रतिनिधि ने मांग की है कि इस देश में मुसलमानों के हुए जनसंहार की स्वतंत्र जांच कराई जाए।
फ़ार्स न्यूज़ के अनुसार Yanghee Lee ने कहा कि म्यंमार में किया जाने वाला मुसलमानों का जनसंहार, मानवाधिकारों का खुला उल्लंघन है। राष्ट्रसंघ इससे पहले भी म्यंमार में अल्पसंख्यकों विशेषकर मुसलमानों की दयनीय स्थिति पर चिंता व्यक्त कर चुका है।
ज्ञात रहे कि म्यंमार में रोहिंग्या मुसलमानों के विरुद्ध लंबे समय से अत्याचार हो रहे हैं जिसपर विश्व समुदाय की ओर से मौन देखा जा रहा है।
टैग्स