अमरीका में एक और मस्जिद पर हमला
https://parstoday.ir/hi/news/world-i38454-अमरीका_में_एक_और_मस्जिद_पर_हमला
अमरीकी मीडिया की रिपोर्टों के मुताबिक़, देश के एरिज़ोना राज्य में एक और मस्जिद पर हमला हुआ है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar १७, २०१७ ०५:२४ Asia/Kolkata
  • अमरीका में एक और मस्जिद पर हमला

अमरीकी मीडिया की रिपोर्टों के मुताबिक़, देश के एरिज़ोना राज्य में एक और मस्जिद पर हमला हुआ है।

सूत्रों के अनुसार, एरिज़ोना के टक्सन शहर में स्थित, एक मस्जिद पर अज्ञात तत्वों ने हमला करके वहां मौजूद, पवित्र किताबों को अपमान किया और उन्हें ज़मीन पर इधर उधर फेंक दिया।

एबीसी न्यूज़ ने ट्वीटर पर अपने पेज पर इस हमले की एक तस्वीर प्रकाशित की है, इस तस्वीर में एक संदिग्ध व्यक्ति को देखा जा सकता है।

इस व्यक्ति पर शक है कि यह मस्जिद पर हमला करने वालों और क़ुराने मजीद को फाड़ने वालों में शामिल है।

ग़ौरतलब है कि अमरीका में डोनल्ड ट्रम्प के राष्ट्रपति बनने के बाद से यह पांचवी मस्जिद है, जिस पर हमला किया गया है।

ट्रम्प के सत्ता संभालने के बाद से अमरीका में इस्लामोफ़ोबिया में अत्यधिक वृद्धि देखने में आ रही है और मुसलमानों के ख़िलाफ़ जातिय हमले बढ़ते जा रहे हैं। ms