उत्तरी अफ़ग़ानिस्तान में दाइश के 40 आतंकी ढेर
Mar १८, २०१७ १०:३० Asia/Kolkata
अफ़ग़ानिस्तान की सेना ने दाइश के विरुद्ध कार्यवाही में कम से कम 40 आतंकियों को मार गिराया है।
पूर्वी अफ़ग़ानिस्तान के नंगरहार में आतंकी गुट दाइश के विरुद्ध अफ़ग़ान सेना की कार्यवाही मेें कम से कम 40 आतंकी मारे गए हैं। शुक्रवार को की गई इस कार्यवाही में अफ़ग़ान सेना ने नंगरहार प्रांत के कूत ज़िले के पांच स्थानों पर आतंकियों के ठिकानों को निशाना बनाया और इन क्षेत्रों को तकफ़ीरी आतंकियों से मुक्त करा लिया। इस कार्यवाही में दाइश गुट के क़ब्ज़े से बड़ी संख्या में हथियार और गोला-बारूद बरामद हुआ है। ज्ञात रहे कि नंगरहार प्रांत के कूत और आचीन ज़िले, पूरी अफ़ग़ानिस्तान में तकफ़ीरी आतंकी गुट दाइश के मुख्य ठिकाने हैं। (HN)
टैग्स