यूरोप में मुसलमान अपनी संख्या बढ़ाएंः अर्दोग़ान
अर्दोग़ान ने यूरोपीय देशों में रहने वाले मुसलमानों से कहा है कि पांच बच्चे पैदा करके अपनी आबादी बढ़ाओ।
तुर्की के राष्ट्रपति अर्दोग़ान ने यूरोप में रहने वाले मुसलमानों से मांग की है कि वे 5 बच्चे पैदा करके यूरोप में अपनी जनसंख्या बढ़ाएं। उन्होंने यूरोप में रहने वाले मुसलमानों को संबोधित करते हुए कहा कि वे लोग कम से कम 5 बच्चे पैदा करें ताकि यूरोप में मुसलमानों की आबादी बढ़ जाए।
रजब तैयब अर्दोग़ान ने कहा कि पांच बच्चे पैदा करके उस अपमान का जवाब दिया जा सकता है जो यूरोप में मुसलमानों का किया जा रहा है। ज्ञात रहे कि हालिया कुछ दिनों के दौरान तुर्की के राष्ट्रपति अर्दोग़ान ने यूरोपीय अधिकारियों के विरुद्ध वाक युद्ध छेड़ रखा है।
उल्लेखनीय है कि सन 2030 तक यूरोप में मुसलमानों की संख्या बढ़कर 5.82 करोड़ हो सकती हैं। यूरोपीय संघ के देशों में मुस्लिम आबादी का प्रतिशत दो अंकों में जा सकता है।