वाइट हाउस में भी सुरक्षित नहीं हैं ट्रम्पः अमरीकी गुप्तचर सेवा
https://parstoday.ir/hi/news/world-i38546-वाइट_हाउस_में_भी_सुरक्षित_नहीं_हैं_ट्रम्पः_अमरीकी_गुप्तचर_सेवा
अमरीकी गुपतचर सेवा का कहना है कि राष्ट्रपति ट्रम्प, राष्ट्रपति भवन में भी सुरक्षित नहीं हैं। 
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar १८, २०१७ १७:०५ Asia/Kolkata
  • वाइट हाउस में भी सुरक्षित नहीं हैं ट्रम्पः अमरीकी गुप्तचर सेवा

अमरीकी गुपतचर सेवा का कहना है कि राष्ट्रपति ट्रम्प, राष्ट्रपति भवन में भी सुरक्षित नहीं हैं। 

अमरीकी सीक्रेट सर्विस के एक पूर्व एजेंट ने कहा है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए वाइट हाउस सुरक्षित नहीं है।  

फॉक्स न्यूज के अनुसार अमरीका के पूर्व राष्ट्रपतियों को सुरक्षा उपलब्ध करा चुके सीक्रेट सर्विस के एक पूर्व एजेंट ने आगाह किया है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प वाइट हाउस में सुरक्षित नहीं हैं।  इस एजेन्ट के अनुसार आतंकवादी हमले की स्थिति में सीक्रेट सर्विस, ट्रम्प की रक्षा करने में विफल रह सकती है। 

अमरीकी सीक्रेट सर्विस के पूर्व एजेंट “डान बोनगिनो” का यह बयान एसे समय में सामने आया है कि जब लगभग एक सप्ताह पहले एक व्यक्ति वाइट हाउस की बाड़ तोड़कर अंदर कूदकर आ गया था।  यह व्यक्ति उच्च सुरक्षा वाले इस स्थान पर लगभग 15 मिनट तक घूमता रहा जिसे बाद में गिरफ़्तार किया गया।  सीक्रेट सर्विस ने एक बयान जारी करके कहा था कि बाड लांघने वाले की पहचान कैलिफोर्निया के जोनाथन टी ट्रान के रूप में की गई है।

फॉक्स न्यूज की रिपोर्ट में बताया गया है कि घुसपैठिए ने अनेकों अलार्म बंद किए।  उसे कई अधिकारियों ने देखा भी लेकिन उसपर किसी को शक नहीं हुआ।  “डान बोनगिनो” के अनुसार यह बहुत बड़ी बात है क्योंकि उस वक्त ट्रम्प वाइट हाउस में ही थे।

उन्होंने कहा कि इससे पता चलता है कि राष्ट्रपति ट्रम्प वाइट हाउस में पूर्ण रूप से सुरक्षित नहीं हैं।  बोनगिनो, बराक ओबामा और जॉर्ज डब्ल्यू बुश को सुरक्षा प्रदान कर चुके हैं।

ज्ञात रहे कि अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के समय में भी वाइट हाउस की सुरक्षा में कई बार सेंध लग चुकी है।  20 जनवरी को ट्रम्प के राष्ट्रपति बनने के बाद यह पहली घटना है।  इसी बीच सुरक्षा पर को प्रभावित करने वाला एक और मामला भी सामने आया है। न्यूयॉर्क में एक सीक्रेट सर्विस एजेंट का लैपटॉप चोरी हो गया है।  चोरी किये गए इस लैपटॉप में सुरक्षा संबंधी संवेदनशील जानकारियां थीं।