अर्दोग़ान अपनी औक़ात में रहें- जर्मन विदेशमंत्री
जर्मनी के विदेशमंत्री ने कहा है कि तुर्की के राष्ट्रपति को अपनी हद के अंदर रहना चाहिए।
फ़्रांस प्रेस के अनुसार ज़ीगमार गाब्रील ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि रजब तैयब अर्दोग़ान को अपनी हद में रहकर ही बोलना चाहिए। उन्होंने कहा कि अर्दोग़ान को चाहिए कि वे रेड लाइन लांघने का प्रयास न करें।
जर्मनी के विदेशमंत्री ने यह बात, इस देश की चांस्लर मर्केल के बारे में तुर्की के राष्ट्रपति के बयान पर प्रतिक्रिया स्वरूप कही है। रविवार को तुर्की के राष्ट्रपति ने जर्मनी की चांस्लर मर्केल पर आरोप लगाया था कि उन्होंने नाज़ियों की नीति अपना रखी है।
उल्लेखनीय है कि हालिया कुछ दिनों के दौरान तुर्की तथा जर्मनी और हालैण्ड के बीच वाक युद्ध आरंभ हो गया है। इसका कारण यह है कि इन देशों ने अपने यहां तुर्की मूल के लोगों के उन आयोजनों की अनुमति नहीं दी जिनमें तुर्की में संविधान में परिवर्तन से संबन्धित जनमत संग्रह के लिए यूरोपीय देशों मे रहने वाले तुर्क नागरिकों को अपनी ओर आकृष्ट करना था।
तुर्की में संविधान में परिवर्तन के उद्देश्य से 16 अप्रैल 2017 को जनमत संग्रह कराया जाना है।