बांग्लादेश, पांच आतंकी गिरफ़्तार
https://parstoday.ir/hi/news/world-i38686-बांग्लादेश_पांच_आतंकी_गिरफ़्तार
बांग्लादेश के सुरक्षा बलों ने मंगलवार को राजधानी ढाका में आतंकवादी गुट के पांच सदस्यों को गिरफ़्तार कर लिया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar २१, २०१७ १४:५२ Asia/Kolkata
  • बांग्लादेश, पांच आतंकी गिरफ़्तार

बांग्लादेश के सुरक्षा बलों ने मंगलवार को राजधानी ढाका में आतंकवादी गुट के पांच सदस्यों को गिरफ़्तार कर लिया।

शेनहुआ की रिपोर्ट के अनुसार, गिरफ़्तार लोगों का संबंध जमाअतुल मुजेहीदन से था।

बांग्लादेश के सुरक्षा कर्मियों ने इन लोगों के गुप्त ठिकानों से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद करने का भी दावा किया है।

ज्ञात रहे कि पहली जुलाई 2016 को राजधानी ढाका के कूटनयिक क्षेत्र में स्थित रेस्त्रां में आतंकी हमला हुआ था और हमलावरों ने कुछ लोगों का अपहरण कर लिया था। इस हमले में 18 विदेशियों सहित 22 लोग मारे गये थे।

बांग्लादेश की सरकार  जमाअतुल मुजाहेदीन को हालिया हमलों का ज़िम्मेदार क़रार देती है। (AK)