जेसीपीओए से फिर डर गये ट्रम्प, बताया भयावह समझौता
अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने ईरान के विरुद्ध अपनी शत्रुतापूर्ण नीतियां जारी रखते हुए सेनेट में रिपब्लिकन सेनेटरों के बीच कहा कि जेसीपीओए या संयुक्त समग्र कार्य योजना एक भयावह समझौता है।
डोनल्ट ट्रम्प ने जेसीपीओए में शामिल ब्रिटेन, फ़्रांस, जर्मनी, रूस, चीन और यूरोपीय संघ के विपरीत हमेशा विरोधी नीति अपनाई है। उनका कहना था कि जेसीपीओए अब तक का सबसे बुरा समझौता है जिसे मैंने देखा है।
ट्रम्प का यह बयान एेसी स्थिति में सामने आया है कि अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेन्सी ने अपनी विभिन्न रिपोर्टों, संयुक्त राष्ट्र संघ और सुरक्षा परिषद ने हमेशा इस बात पर बल दिया है कि ईज्ञान ने जेसीपीओए के संबंध में अपने वचनों का सदैव पालन किया है।
अमरीका के विवादित राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने इसी प्रकार पलायनकर्ताओं के बारे में अपने देशों के क्रियान्वयन पर बल देते हुए ग़ैर कूटनयिक बयान देते हुए उनके आदेश को चैलेन्ज करने वाले न्यायालय के आदेश को हास्यास्पद बताया।
हवाई की फेडरल अदालत ने 15 मार्च को राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प के आदेश पर रोक लगा दी थी। यह फ़ैसला एेसी स्थिति में सामने आया कि ट्रम्प के आदेश के लागू होने में कुछ घंटे ही बाक़ी थे। (AK)