क्या उत्तरी कोरिया का नया मीज़ाइल परिक्षण विफल हो गया?
दक्षिणी कोरिया और अमरीका ने दावा किया है कि उत्तरी कोरिया का नया मीज़ाइल परीक्षण सफल नहीं रहा है।
फ़्रांस प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, प्रशांत महासागर में अमरीकी सेन्ट्रल कमान्ड के प्रवक्ता ने भी दावा किया है कि उत्तरी कोरिया का मीज़ाइल, परीक्षण के कुछ मिनट बाद धमाके से फट गया।
जापानी सूत्रों ने भी दावा किया है कि उत्तरी कोरिया का मीज़ाइल परीक्षण विफल हो गया है।
उत्तरी कोरिया ने एेसी स्थिति में नया मीज़ाइल परीक्षण किया है कि उत्तरी कोरिया के मामले में अमरीका के विशेषदूत जोज़फ़ यून ने सियोल में अपने दक्षिणी कोरियाई समकक्ष से मुलाक़ात की है और दोनों पक्षों ने उत्तरी कोरिया के हथियारों के कार्यक्रम के बारे में विचार विमर्श किया।
उत्तरी कोरिया ने हाल ही में अमरीकी विदेशमंत्री रेक्स टेलरसन की क्षेत्रीय यात्रा के समय भी बैलेस्टिक मीज़ाइल के नयी पीढ़ी के इंजन का परीक्षण किया था।
पियुंग यांग ने बारंबार बल दिया है कि जब तक अमरीका और उसके घटक उत्तरी कोरिया के विरुद्ध अपनी धमकियों को जारी रखेंगे तब तक उत्तरी कोरिया अपनी सैन्य क्षमता और मीज़ाइल शक्तियों में वृद्धि करता रहेगा। (AK)