इलाज ढूंढ रहे हैं उत्तरी कोरिया काः अमरीका
अमरीका का कहना है कि उत्तरी कोरिया के इलाज का रास्ता ढूंढ रहे हैं क्योंकि हमारा धैर्य अब टूटता जा रहा है।
अमरीकी विदेशमंत्री रेक्स टिलरसन ने कहा है कि उत्तर कोरिया, मिसाइल परीक्षणों को अंजाम देने के साथ ही उकसावे वाली कार्यवाहियां भी कर रहा है। उन्होंने कहा कि इससे संयुक्त राष्ट्र संघ के प्रस्तावों का कथित उल्लंघन हो रहा है और साथ ही अमरीका द्वारा बरता जा रहा सामरिक धैर्य भी अब जवाब देता जा रहा है।
इसी बीच वाइट हाऊस ने कहा है कि उत्तर कोरिया की ओर से परमाणु एवं बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रमों के बढ़ते ख़तरे के विरुद्ध, नए कूटनीतिक, सुरक्षा एवं आर्थिक विकल्पों की तलाश की जा रही है।
वाइइट हाऊस के प्रेस सचिव सीन स्पाइसर ने संवाददाताओं से बात करते हुए कहा कि उत्तर कोरिया के परमाणु एवं बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रमों से उत्पन्न ख़तरे के ख़िलाफ़ अमरीका अपने सहयोगियों के साथ मिलकर कूटनीतिक, सुरक्षा एवं आर्थिक उपायों की नई श्रेणी तलाश रहा है। अमरीका का मानना है कि कड़े प्रतिबंधों के बावजूद उत्तर कोरिया अपनी हरकतों से बाज़ आने के बजाय लगातार मिसाइल परीक्षण कर रहा है।