मिस्र में विस्फोट, 10 सैनिक मरे 15 आतंकी ढेर
https://parstoday.ir/hi/news/world-i38774-मिस्र_में_विस्फोट_10_सैनिक_मरे_15_आतंकी_ढेर
मिस्र के सीना प्रांत में हुए विस्फोट में कम से कम 10 सैनिक मारे गए।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar २३, २०१७ १२:५६ Asia/Kolkata
  • मिस्र में विस्फोट, 10 सैनिक मरे 15 आतंकी ढेर

मिस्र के सीना प्रांत में हुए विस्फोट में कम से कम 10 सैनिक मारे गए।

फ़्रांस प्रेस के अनुसार गुरूवार को मिस्र के सीना प्रांत के अलअरीश क्षेत्र में सड़क किनारे लगाए गए बम के विस्फोट में कम से कम 10 मिस्री सैनिक मारे गए।  इस विस्फोट के बाद आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच होने वाली झड़प में 15 आतंकवादी मारे गए।  यह घटना उस समय घटी जब मिस्री सुरक्षाबलों का वाहन सीना प्रांत के अलअरीश क्षेत्र से गुज़र रहा था।  झड़प के बाद सुरक्षाबलों ने 7 सशस्त्र आतंकवादियों को गिरफ़्तार कर लिया।

इसी बीच गुरूवार को ही अलअरीश के दक्षिण में स्थित जबलुल हलाल क्षेत्र पर मिस्री सुरक्षाबलों ने हमला करके कम से कम 5 सशस्त्र आतंकवादियों को मार गिराया।

ज्ञात रहे कि मिस्र का सीना प्रांत लंबे समय से सशस्त्र आतंकवादियों की गतिविधियों का केन्द्र रहा है जहां पर कई बार सुरक्षाबलों पर आक्रमण किये जाते रहे हैं।