जांच टीम म्यंमार भेज रहे हैं- राष्ट्रसंघ
https://parstoday.ir/hi/news/world-i38862-जांच_टीम_म्यंमार_भेज_रहे_हैं_राष्ट्रसंघ
संयुक्त राष्ट्रसंघ ने अपनी तथ्यपरक टीम को म्यंमार भेजने का फैसला किया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar २५, २०१७ ०८:०५ Asia/Kolkata
  • जांच टीम म्यंमार भेज रहे हैं- राष्ट्रसंघ

संयुक्त राष्ट्रसंघ ने अपनी तथ्यपरक टीम को म्यंमार भेजने का फैसला किया है।

संयुक्त राष्ट्रसंघ की मानवाधिकार परिषद ने निर्णय लिया है कि म्यंमार में रोहिंग्या मुसलमानों के साथ किये जाने वाले अत्याचारों की जांच के लिए वह अपनी तथ्यपरक टीम म्यंमार भेजेगी।  मानवाधिकार परिषद ने म्यंमार की सरकार और वहां के सुरक्षाबलों को रोहिंग्या मुसलमानोंं पर किये जा रहे अत्याचारों में लिप्त बताया है।

इसी बीच राष्ट्रसंघ में म्यंमार के प्रतिनिधि ने मानवाधिकार परिषद के निर्णय को अस्वीकार्य बताया है।  इससे पहले म्यंमार की यात्रा कर चुके राष्ट्रसंघ के विशेष रिपोर्टर ने अपनी रिपोर्ट में रोहिंग्या मुसलमानों की स्थिति को अत्यंत दयनीय बताते हुए इस बारे में जांच के लिए राष्टसंघ की टीम को म्यंमार भेजने की बात कही थी।

संयुक्त राष्ट्रसंघ के विशेष रिपोर्टर की रिपोर्ट के अतिरिक्त भी इस बात के बहुत से प्रमाण पाए जाते हैं कि म्यंमार में रहने वाले रोहिंग्या मुसलमानों पर सुनियोजित ढंग से हमले किये जा रहे हैं जिसमें सुरक्षाबल और अतिवादी बौद्ध शामिल हैं।

ज्ञात रहे कि दस लाख से अधिक रोहिंग्या मुसलमान, म्यंमार में रहते हैं किंतु वहां की सरकार इन मुसलमानों को अपना नागरिक मानने से इन्कार करती है।