अमेरिका ने आठ रूसी कंपनियों के नया प्रतिबंध लगा दिया
https://parstoday.ir/hi/news/world-i38912-अमेरिका_ने_आठ_रूसी_कंपनियों_के_नया_प्रतिबंध_लगा_दिया
यह प्रतिबंध उन आर्थिक प्रतिबंधों के अलावा है जो वर्ष 2014 में क्रीमिया प्रायद्वीप के रूस में विलय और पूर्वी यूक्रेन में युद्ध के कारण मॉस्को के विरुद्ध लगाये गये थे।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar २६, २०१७ ०५:२० Asia/Kolkata
  • अमेरिका ने आठ रूसी कंपनियों के नया प्रतिबंध लगा दिया

यह प्रतिबंध उन आर्थिक प्रतिबंधों के अलावा है जो वर्ष 2014 में क्रीमिया प्रायद्वीप के रूस में विलय और पूर्वी यूक्रेन में युद्ध के कारण मॉस्को के विरुद्ध लगाये गये थे।

समाचार एजेन्सी स्पूतनिक के अनुसार अमेरिकी विदेशमंत्रालय के एक अधिकारी ने शनिवार को इस बात की घोषणा की और कहा कि ईरान, उत्तर कोरिया और सीरिया से संबंध रखने के कारण रूस की आठ कमंपनियों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

इस अमेरिकी अधिकारी के अनुसार यह प्रतिबंध उन आर्थिक प्रतिबंधों के अलावा है जो वर्ष 2014 में क्रीमिया प्रायद्वीप के रूस में विलय और पूर्वी यूक्रेन में युद्ध के कारण मॉस्को के विरुद्ध लगाये गये थे।

यह प्रतिबंध अमेरिका उन देशों पर लगाता है जिनमें सैनिक हस्तक्षेप की क्षमता नहीं रखता है और यह समस्त प्रतिबंध अब तक परिणामहीन रहे हैं और कूटनयिक मार्गों से अंतरराष्ट्रीय विषयों के समाधान में केवल अमेरिका के असहाय होने को दर्शाता है। MM