बांग्लादेश में दो बम विस्फोट चार हताहत
https://parstoday.ir/hi/news/world-i38914-बांग्लादेश_में_दो_बम_विस्फोट_चार_हताहत
यह विस्फोट ऐसी स्थिति में हुए हैं जब विस्फोट के ज़िम्मेदार आतंकवादी ने ढाका के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के मार्ग में एक चेक पोस्ट के समीप अपनी कमर में बंधी बेल्ट को विस्फोटित कर दिया जिससे वह और दो अन्य पुलिस कर्मी मारे गये।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar २६, २०१७ ०६:१८ Asia/Kolkata
  • बांग्लादेश में दो बम विस्फोट चार हताहत

यह विस्फोट ऐसी स्थिति में हुए हैं जब विस्फोट के ज़िम्मेदार आतंकवादी ने ढाका के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के मार्ग में एक चेक पोस्ट के समीप अपनी कमर में बंधी बेल्ट को विस्फोटित कर दिया जिससे वह और दो अन्य पुलिस कर्मी मारे गये।

बांग्लादेश के पूर्वोत्तर में दो बम धमाके हुए जिसके परिणाम में चार व्यक्ति हताहत हो गये। समाचार एजेन्सी फ्रांस प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार बांग्लादेश के पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को घोषणा की है कि बांग्लादेश की सेना के विशेष जवानों ने सिलहेट क्षेत्र में सशस्त्र व्यक्तियों के गुप्त ठिकानों पर हमला किया उसी दौरान बम के ये धमाके हो गये जिससे चार व्यक्ति हताहत और कई घायल हो गये।

यह विस्फोट ऐसी स्थिति में हुए हैं जब विस्फोट के ज़िम्मेदार आतंकवादी ने ढाका के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के मार्ग में एक चेक पोस्ट के समीप अपनी कमर में बंधी बेल्ट को विस्फोटित कर दिया जिससे वह और दो अन्य पुलिस कर्मी मारे गये।

पिछले गर्मी के मौसम में आतंकवादी गुट दाइश ने जब ढाका में एक चाय की दुकान में विस्फोट किया था तो उसके बाद से बांग्लादेश में बड़े पैमाने पर अतिवादी लोगों की धर पकड़ आरंभ हो गयी है।

पिछले वर्ष ढाका में चाय की दुकान में होने वाले विस्फोट में 22 लोग मारे गये थे। हालिया वर्षों में अतिवादी गुटों ने बांग्लादेश में धार्मिक अल्प संख्यकों और विदेशियों के विरुद्ध विभिन्न हमलों को अंजाम दिया है। MM