म्यांमार की सेना ने बहुत से मुसलमानों हत्या कर दी
https://parstoday.ir/hi/news/world-i38924-म्यांमार_की_सेना_ने_बहुत_से_मुसलमानों_हत्या_कर_दी
म्यांमार की सेना ने लोगों के समस्त घरों को जला दिया और बहुत से लोगों की हत्या कर दी।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar २६, २०१७ ०९:२९ Asia/Kolkata
  • म्यांमार की सेना ने बहुत से मुसलमानों हत्या कर दी

म्यांमार की सेना ने लोगों के समस्त घरों को जला दिया और बहुत से लोगों की हत्या कर दी।

म्यांमार से बेघर होने वाले एक गुट ने इस देश की सेना और सुरक्षा बलों के अपराधों के एक भाग को बयान किया है।

हमारे संवाददाता की रिपोर्ट के अनुसार म्यांमार की सरकार और इस देश के सुरक्षा बलों के दमन के कारण बांग्लादेश शरण लेने वाली म्यांमार की एक 28 वर्षीय महिला ने कहा है कि म्यांमार के सुरक्षा बलों ने मेरे पति और मेरे बेटे की हत्या कर दी है।

ज़ीनत आरा नामक महिला ने कहा है कि म्यांमार की सेना ने लोगों के समस्त घरों को जला दिया और बहुत से लोगों की हत्या कर दी।

म्यांमार से बांग्लादेश शरण लेने वाले एक अन्य मुसलमान मोहम्मद इदरीस ने भी कहा है कि म्यांमार की सेना मुसलमानों को कड़ी यातना देती है।

इसी संबंध में संयुक्त राष्ट्रसंघ की मानवाधिकार परिषद ने एक वास्तविकता खोजी दल म्यांमार भेजने पर सहमति जताई है ताकि वह म्यांमार में हत्या, महिलाओं के साथ किये जाने वाले अत्याचार व बलात्कार और राखीन प्रांत में रोहिंग्या मुसलमानों को प्रताड़ित किये जाने की कार्यवाहियों के बारे में जांच पड़ताल कर सके।

बांग्लादेशी अधिकारियों का अनुमान है कि म्यांमार के बेघर होने वालों में से लगभग चार लाख मुसलमान इस देश में रह रहे हैं जिनमें से 70 हज़ार लोग अभी हाल ही में म्यांमार से बांग्लादेश पहुंचे हैं।

ज्ञात रहे कि म्यांमार के केवल राखीन प्रांत में दस लाख से अधिक मुसलमान रहते हैं पंरतु इस देश की सरकार इन मुसलमानों को न तो म्यांमार का नागरिक मान रही है और न ही उन्हें नागरिक अधिकार दे रही है। MM