अफ़ग़ानिस्तान में मारा गया अलक़ाएदा का नेता
अमरीकी सेना ने घोषणा की है कि उसने हमला करके अलक़ाएदा के एक नेता क़ारी यासीन की हत्या कर दी।
पेंटागन की घोषणा के अनुसार अफ़ग़ानिस्तान के पक्तिया प्रांत में ड्रोन के हमले में अलक़ाएदा का नेता क़ारी यासीन मारा गया।
पेंटागन के अनुसार ड्रोन का यह हमला 19 मार्च को किया गया था। अलकायदा के शीर्ष आतंकवादी कारी यासीन को अमेरिकी ड्रोन हमले में मारा गिराया गया. ये हमला पूर्वी अफगानिस्तान में 19 मार्च को किया गया। यासीन आतंकी हमलों की साजिश में लिप्त रहा है। यासीन पर अमेरिकी नागरिकों की मौत का भी आरोप है।
अलक़ाएदा का नेता क़ारी यासीन, इस्लामाबाद के मैरियट होटल में 20 सितंबर 2008 को हुए बम विस्फोट का आरोपी है जिसमें अमरीकी वायुसेना के दौ नौसैनिक मारे गए थे। साथ ही साल 2009 में लाहौर में श्रीलंकाई क्रिकेट टीम को ले कर जा रही बस पर हुए हमले की साज़िश में भी यासीन का हाथ बताया जा रहा है। अमेरिका पिछले चार साल से यासीन की तलाश कर रहा था।
पेंटागन ने घोषणा की है कि इस वर्ष बसंत में हेलमंद में 300 अमरीकी सैनिक तैनात किये जाएंगे जो लंबे समय से तालेबान और अमरीकी सैनिकों के बीच झड़पों का केन्द्र रहा है।