रोहिग्या मुसलमानों पर अत्याचार दुख की बात नहीं- म्यंमार के कमांडर
https://parstoday.ir/hi/news/world-i38992-रोहिग्या_मुसलमानों_पर_अत्याचार_दुख_की_बात_नहीं_म्यंमार_के_कमांडर
म्यंमार के कमांडर ने मुसलमानों के जनसंहार का खुलकर समर्थन किया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar २७, २०१७ १२:१५ Asia/Kolkata
  • रोहिग्या मुसलमानों पर अत्याचार दुख की बात नहीं- म्यंमार के कमांडर

म्यंमार के कमांडर ने मुसलमानों के जनसंहार का खुलकर समर्थन किया है।

एेसी स्थिति में कि जब संयुक्त राष्ट्रसंघ ने म्यंमार में रोहिग्या मुसलमानों पर किये जाने वाले अत्याचारों की जांच के लिए अपना विशेष दूत म्यंमार भेजने पर अपनी सहमति की घोषणा की है, म्यंमार के एक कमांडर ने रोहिग्या मुसलमानों पर किये जाने वाले अत्याचारों का समर्थन किया है।

म्यंमार के कमांडर मीन ऊंग हिल्यांग ने राजधानी यांगून में एक समूह को संबोधित करते हुए कहा कि रोहिग्या मुसलमानों पर अत्याचार पर हमे कोई खेद नहीं है क्योंकि वे म्यंमार के नहीं बल्कि बांग्लादेश के हैं।  यह पलायनकर्ता हैं हमारे नागरिक नहीं।