उत्तरी कोरिया ने अमेरिका को फिर चेतावनी दी
https://parstoday.ir/hi/news/world-i39220-उत्तरी_कोरिया_ने_अमेरिका_को_फिर_चेतावनी_दी
उत्तरी कोरिया ने कहा है कि वह किसी पूर्व चेतावनी के बिना अमेरिकी सैनिकों और दक्षिण कोरिया पर हमला कर सकता है
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar ३१, २०१७ ०८:५२ Asia/Kolkata
  • उत्तरी कोरिया ने अमेरिका को फिर चेतावनी दी

उत्तरी कोरिया ने कहा है कि वह किसी पूर्व चेतावनी के बिना अमेरिकी सैनिकों और दक्षिण कोरिया पर हमला कर सकता है

उत्तरी कोरिया ने दक्षिणी कोरिया के साथ संयुक्त सैन्य अभ्यास करने के कारण अमेरिका को चेतावनी दी है और कहा है कि अमेरिका के मुकाबले में उसके देश की प्रतिरोधक क्षमता एक स्वाभाविक बात है।

हमारे संवाददाता की रिपोर्ट के अनुसार उत्तरी कोरिया के उप विदेशमंत्री सिन होंग चूल ने कहा कि अमेरिका ने धमकी दी है कि वह उत्तर कोरिया के स्ट्रैटेजिक ठिकाने को तबाह कर देगा। उन्होंने कहा कि अमेरिका की धमकियों के मुकाबले में रक्षा उनके देश का निश्चित व स्वाभाविक अधिकार है।

सिन होंग चूल ने कहा कि कोरिया प्रायद्वीप में युद्ध आरंभ हो जाने की स्थिति में अमेरिका को ज़िम्मेदार माना जायेगा और इस बात की अनदेखी कर दी जायेगी कि युद्ध किसने आरंभ किया है।

उन्होंने कहा कि अमेरिका ने कोरिया प्रायद्वीप में बहुत अधिक सैनिक संसाधनों को लाकर दर्शा दिया है कि उत्तर कोरिया के विरुद्ध उसकी शत्रुतापूर्ण नीतियां जारी हैं।

दक्षिण कोरिया और अमेरिका ने पहली मार्च 2017 से संयुक्त सैन्य अभ्यास आरंभ किया है।

उत्तरी कोरिया की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि जब तक अमेरिका के सैनिक संसाधन दक्षिण कोरिया के अंदर और उसके आस पास मौजूद रहेंगे संभव है कि उत्तर कोरिया की सेना किसी पूर्व चेतावनी के बिना अमेरिकी सैनिको और दक्षिण कोरिया पर हमला कर दे। MM