सूडान में कबाएली झड़प,36 हताहत
https://parstoday.ir/hi/news/world-i39472-सूडान_में_कबाएली_झड़प_36_हताहत
सूडान के कुछ क्षेत्र प्राकृतिक स्रोतों से माला-माल हैं परंतु लड़ाई विकास में सबसे बड़ी बाधा बनी हुई है
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr ०५, २०१७ ०५:३६ Asia/Kolkata
  • सूडान में कबाएली झड़प,36 हताहत

सूडान के कुछ क्षेत्र प्राकृतिक स्रोतों से माला-माल हैं परंतु लड़ाई विकास में सबसे बड़ी बाधा बनी हुई है

आज सुबह सूडान में दो कबीलों के मध्य झड़प हो गयी जिसमें कम से कम 36 हताहत और 14 आम नागरिक घायल हो गये।

प्राप्त समाचारों के अनुसार आज सुबह सूडान के दो कबीलों हमर और कबाइश के मध्य झड़प उसके बाद आरंभ हुई जब कबाइश कबीले के सात लोग अज्ञात लोगों की फायरिंग में मारे गये।

ज्ञात रहे कि सूडान में होने वाली लड़ाईयों व झड़पों में दसियों हजार व्यक्ति हताहत और लाखों बेघर हो चुके हैं। MM