अमरीकी हमले के विरुद्ध अमरीकियों का कड़ा विरोध
https://parstoday.ir/hi/news/world-i39646-अमरीकी_हमले_के_विरुद्ध_अमरीकियों_का_कड़ा_विरोध
हज़ारों अमरीकियों ने इस देश की युद्धप्रेमी नीतियों के विरोध में प्रदर्शन किये हैं।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Apr ०८, २०१७ १५:२९ Asia/Kolkata
  • अमरीकी हमले के विरुद्ध अमरीकियों का कड़ा विरोध

हज़ारों अमरीकियों ने इस देश की युद्धप्रेमी नीतियों के विरोध में प्रदर्शन किये हैं।

प्रेस टीवी के अनुसार शुक्रवार को अमरीका की राजधानी वाशिंगटन सहित न्यूयार्क, लास एन्जलेस, फिलाडेफिया और कई अन्य नगरों में व्यापक विरोध प्रदर्शन किये गए।  प्रदर्शनकारी, सीरिया में अमरीका द्वारा किये गए हमले का विरोध कर रहे थे।

प्रदर्शन करने वालों का कहना था कि सीरिय पर अमरीका के मिज़ाइल हमलें, किसी भी स्थिति में समाधान नहीं हैं बल्कि इनसे सीरिया संकट अधिक गहरा होगा।  रिपोर्टों में कहा गया है कि अमरीकी पुलिस ने प्रदर्शनकारियों का दमन करते हुए दो प्रदर्शनकारियों को गिरफ़्तार किया।  प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जल्द ही अमरीका के कम से कम 50 नगरों में इस हमले के विरुद्ध प्रदर्शन किये जाएंगे।

ज्ञात रहे कि शुक्रवार की सुबह अमरीका ने सीरिया के होम्स प्रांत की हवाई छावनी पर 50 से अधिक मिज़ाइल मारे जिसमें कई आम लोग मारे गए।  उल्लेखनीय है कि यह हमला संयुक्त राष्ट्रसंघ की अनुमति के बिना किया गया।  सीरिया इससे पहले रासायनिक शस्त्रों के प्रयोग को पूरी तरह से रद्द कर चुका है।