ईंट का जवाब पत्थर से दिया जाएः उत्तरी कोरिया
पियुंगयांग का कहना है कि सीरिया पर अमरीकी हमले से सिद्ध हो जाता है कि हम सही मार्ग पर हैं।
उत्तर कोरिया का कहना है कि सीरिया पर अमरीका का मिज़ाइल हमला सिद्ध करता है कि परमाणु कार्यक्रम मज़बूत करने का हमारा फैसला सही है।
उत्तरी कोरिया ने सीरिया पर अमरीकी हमले की निंदा करते हुए कहा है कि यह एक वास्तविकता है कि ताक़त के ख़िलाफ़ हमें ताक़त के साथ ही खड़ा होना होगा। उत्तरी कोरिया का मानना है कि अब यह बात पूर्ण रूप से सिद्ध हो चुकी है कि परमाणु हथियार विकसित करने का हमारा फैसला एक सही चुनाव था। उत्तरी कोरिया का मानना है कि हमें ताक़त के ख़िलाफ़ ताक़त के साथ ही खड़ा होना होगा।
पियुंग्यान के अनुसार सीरिया पर अमरीकी मिसाइल हमला सिद्ध करता है कि अपने परमाणु कार्यक्रम को और मज़बूत करने का उसका फैसला सही था।
उत्तरी कोरिया के सरकारी मीडिया ने सरकारी प्रवक्ता के हवाले से कहा कि शुक्रवार को सीरिया पर किय गया आक्रमण, एक संप्रभु देश के ख़िलाफ़ असहनीय आक्रमण है जिसकी हम कड़ी निंदा करते हैं।