अमरीका ने रवाना किया अपना युद्धपोत कोरिया प्रायद्वीप
कोरिया प्रायद्वीप पर बढ़ते तनाव के अन्तर्गत अमरीका ने अपना युद्धपोत इस क्षेत्र के लिए रवाना कर दिया है।
अमेरिका ने अपना एक युद्धपोत कोरियाई प्रायद्वीप की ओर रवाना कर दिया।
अमेरिकी प्रशांत कमान के प्रवक्ता कमांडर डी-बेनहाम ने बताया है कि अमेरिकी प्रशांत कमान ने ऐहतिहातन कदम उठाते हुए कार्ल विनसन मारक समूह को आदेश दिया है कि वह पश्चिमी प्रशांत में अपनी तैयारी और मौजूदगी बनाए। एक अन्य अमरीकी अधिकारी का कहना है कि मैं समझता हूं कि इस समय बहुत होशियारी की ज़रूरत है।
उत्तरी कोरिया ने पिछले सप्ताह बैलिस्टिक मिज़ाइल का परीक्षण किया था। पियुंगयांग द्वारा इस परीक्षण के बाद अमरीकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने धमकी दी थी कि उसके विरुद्ध एकपक्षीय कार्यवाही हो सकती है। अमरीका का कहना है कि परमाणु हथियारों की क्षमता हासिल करने के कारण उत्तर कोरिया क्षेत्र के लिए गंभीर खतरा बन गया है।