अमेरिकी हमला उत्तरी कोरिया के लिए संदेश थाः रेक्स टेलरसन
अमेरिका ने स्पष्ट रूप से घोषणा कर दी है कि इस देश का लक्ष्य उत्तर कोरिया का निरस्त्रीकरण है।
अमेरिका के विदेशमंत्री रेक्स टेलरसन ने दावा किया है कि सीरिया की हवाई छावनी पर अमेरिका के हालिया प्रक्षेपास्त्रिक हमले को उत्तरी कोरिया के लिए भी संदेश समझा जा रहा है।
प्रेस टीवी की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिकी विदेशमंत्री रेक्स टेलरसन ने रविवार को एबीसी के साथ साक्षात्कार में कहा कि जो संदेश राष्ट्र ले सकते हैं वह यह है कि अंतरराष्ट्रीय कानूनों के उल्लंघन या दूसरे देशों के लिए खतरा होने की स्थिति में जवाबी कार्यवाहियों का सामना होगा।
ऐसी स्थिति में जब विभिन्न देशों ने सीरिया पर अमेरिका के प्रक्षेपास्त्रिक हमले की विभिन्न देशों ने भर्त्सना की है, अमेरिका के विदेशमंत्री टेलरसन ने इस देश के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की कार्यवाही का बचाव किया और उसे उत्तरी कोरिया को चेतावनी देने के साधन व माध्यम के रूप में याद किया।
उन्होंने उत्तरी कोरिया के संबंध में स्पष्ट किया कि अमेरिका ने स्पष्ट रूप से घोषणा कर दी है कि इस देश का लक्ष्य उत्तर कोरिया का निरस्त्रीकरण है।
साथ ही अमेरिकी विदेशमंत्री ने सुझाव दिया कि चीन वाशिंग्टन की इस कार्यवाही का समर्थन करेगा।
रेक्स टेलरसन ने आगे कहा कि चीन के राष्ट्रपति शि जिनपिंग इस बात से अवगत हैं और वह मेरे विचार से सहमत हैं कि खतरा इस स्तर तक पहुंच गया है कि उसके संबंध में कार्यवाही करने का निर्णय लिया जाना चाहिये। MM