कनाडा भी हुआ अमरीका के साथ ईरान और रूस पर आरोप
https://parstoday.ir/hi/news/world-i39832-कनाडा_भी_हुआ_अमरीका_के_साथ_ईरान_और_रूस_पर_आरोप
कनाडा के प्रधानमंत्री ने सीरिया पर अमरीका के मीज़इल हमले का समर्थन करते हुए जनमत को धोखा दिया और दावा किया कि सीरिया के ख़ान शैख़ून की घटना में ईरान और रूस की ग़लती है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr ११, २०१७ ०७:३२ Asia/Kolkata
  •  कनाडा भी हुआ अमरीका के साथ ईरान और रूस पर आरोप

कनाडा के प्रधानमंत्री ने सीरिया पर अमरीका के मीज़इल हमले का समर्थन करते हुए जनमत को धोखा दिया और दावा किया कि सीरिया के ख़ान शैख़ून की घटना में ईरान और रूस की ग़लती है।

फ़ार्स न्यूज़ एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार, जस्टिन ट्रूडो ने फ़्रांस में सोमवार को यह दावा किया कि ईरान और रूस, सीरिया सरकार का समर्थन करने के कारण ख़ान शैख़ून घटना के अस्तित्व में आने के ज़िम्मेदार हैं।

शुक्रवार की सुबह अमरीका ने अपने युद्धक बेड़े से दसियों मीज़ाइल सीरिया के हुम्स प्रांत के शईरात एयरबेस पर फ़ायर किए जिसमें कई सैनिकों सहित कई आम नागरिक हताहत हुए जबकि क्षेत्र को भारी नुक़सान हुआ। सीरिया की शईरात छावनी पर अमरीका ने 59 मीज़ाइल फ़ायर किए। यह छावनी क्षेत्र की सबसे महत्वपूर्ण ट्रेनिंग छावनी शुमार होती है और यह छावनी सीरिया की वायु सेना की 25 प्रतिशत सैन्य क्षमता को पूरा करती है। यहां से मिग और सुखोई विमान उड़ानें भरते हैं।

सीरिया सरकार पर रासायनिक हथियारों के प्रयोग का आरोप लगाने के लिए आतंकवादियों के समर्थकों का प्रयास एेसी स्थिति में है कि इराक़ और सीरिया में आतंकवादी गुटों ने आम जनता के विरुद्ध रासायनिक हथियारों सहित प्रतिबंधित हथियारों का धड़ल्ले से प्रयोग किया है।

बहुत से टीकाकारों ने रासायनिक हथियारों के प्रयोग के लिए सीरिया सरकार पर आरोप लगाने को आतंकवादियों के मुक़ाबले में सीरियाई सेना की हालिया विजयों पर पर्दा डालना और जनमत को धोखा देना बताया है। (AK)