सीरिया के मामले में ट्रम्प को सहयोग करना चाहिएः मरकेल
https://parstoday.ir/hi/news/world-i39848-सीरिया_के_मामले_में_ट्रम्प_को_सहयोग_करना_चाहिएः_मरकेल
जर्मनी की चांसलर ने कहा है कि अमरीकी राष्ट्रपति को सीरिया के बारे में रूस के साथ सहयोग करना चाहिए।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr ११, २०१७ १२:४२ Asia/Kolkata
  • सीरिया के मामले में ट्रम्प को सहयोग करना चाहिएः मरकेल

जर्मनी की चांसलर ने कहा है कि अमरीकी राष्ट्रपति को सीरिया के बारे में रूस के साथ सहयोग करना चाहिए।

इतारतास के अनुसार जर्मनी के सरकारी प्रवक्ता ने मंगलवार को कहा है कि देश की चांसलर ने अमरीकी राष्ट्रपति से टेलिफोन वार्ता की।  इस टेलिफोनी वार्ता में एंग्ला मर्केल ने डोनाल्ड ट्रम्प से मांग की है कि वे संयुक्त राष्ट्रसंघ के नेतृत्व में सीरिया मामले में रूस के साथ सहयोग करें।

मर्केल ने कहा कि ज़रूरत इस बात की है कि सीरिया संकट के कूटनीतिक समाधान के लिए राष्ट्रसंघ के नेतृत्व में प्रयास किये जाएं।  उन्होंने कहा कि सीरिया को लेकर रूस के साथ अमरीका का सहयोग लाभदायक सिद्ध हो सकता है।

उल्लेखनीय है कि जर्मनी की चांस्लर का यह बयान, सीरिया पर अमरीका के मिज़ाइल हमले के बाद सामने आया है।  अमरीका ने यह हमला संयुक्त राष्ट्रसंघ की अनुमति के बिना किया था।