पाकिस्तान न बने सऊदी गठबंधन का भागः इमरान ख़ान
तरहीके इन्साफ़ पार्टी के प्रमुख इमरान ख़ान ने कहा है कि पाकिस्तान को सऊदी गठबंधन का हिस्सा नहीं बनना चाहिए।
पीटीआई के प्रमुख और पूर्व क्रिकेटर इमरानख़ान ने सऊदी सैन्य गठबंधन में पाकिस्तान की भागीदारी का विरोध करते हुए इस विषय पर संसद में संयुक्त बैठक कराए जाने की मांग की है।
पीटीआई की ओर से पाकिस्तान की संसद में भेजी गई विज्ञप्ति में कहा गया है कि सऊदी सैन्य गठबंधन के साथ पाकिस्तान के जुड़ने का विषय, उसके लिए गहरी चिंता की बात है। इस विज्ञप्ति के अनुसार विगत में भी यह देखा जा चुका है कि दोस्तों की लड़ाई में भागीदारी देश के हित में नहीं रही।
पीटीआई के नेताओं ने अप्रैल 2015 में पाकिस्तान की संसद की ओर से पारित उस संयुक्त बयान का भी हवाला दिया है जिसमें पाकिस्तान के सभी राजनैतिक दल इस बात पर एकमत हुए थे कि यमन में युद्ध में पाकिस्तान को निष्पक्ष रहना चाहिए।