संकटों के समाधान के वैश्विक सहयोग आवश्यक हैः मिस्र
मिस्र के विदेशमंत्री ने कहा है कि आतंकवाद से संघर्ष तथा फ़िलिस्तीन समस्या के समाधान के लिए अंतर्राष्ट्रीय सहयोग बहुत आवश्यक है।
प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार मिस्र के विदेशमंत्री सामेह शुक्री ने क़ाहिरा में अरब संसदीय समिति की बैठक में कहा कि विश्व समुदाय को फ़िलिस्तीन समस्या के समाधान के लिए एेसे राजनैतिक व शांति पूर्ण हल की समीक्षा करनी चाहिए जो स्वतंत्र देश के गठन पर केन्द्रित हो।
सामेह शुक्री ने कहा कि आतंकवाद की समस्या का विस्तार क्षेत्र में अशांति और अस्थिरता तथा आतंकवाद की इस समस्या से संघर्ष के लिए महत्वपूर्ण देशों द्वारा अपनी शक्ति और क्षमता का प्रयोग न करने का परिणाम है।
मिस्र के विदेशमंत्रालय ने आतंकवाद से संघर्ष के लिए विश्व समुदाय के सहयोग को बहुत आवश्यक बताया चूंकि पूरी दुनिया की भागीदारी और आतंकवाद से व्यापक संघर्ष के कारण ही यह प्रक्रिया समाप्त होगी।
सामेह शुक्री ने बल दिया कि संयुक्त राष्ट्र संघ की सुरक्षा परिषद में आतंकवाद की समिति की अध्यक्षता के काल में इस परिषद के हवाले आतंकवाद से संबंधित पूर्ण और व्यापक जानकारी करेगा ताकि सुरक्षा परिषद आतंकवादी संगठनों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए युक्ति अपनाए।
मिस्र के विदेशमंत्री ने बल दिया कि लीबिया के संकट की समाप्ति के उद्देश्य से लीबिया में संघर्षरत पक्षों की ओर से राजनैतिक समर्थन बहुत ही महत्वपूर्ण है। (AK)