अमरीका ने लगाई विश्व के आर्थिक तंत्र में सेंध
अमरीका ने संसार के आर्थिक तंत्र में अपना प्रभाव बढ़ाकर कई देशों के सुइफ़्ट तक पहुंच बना ली है।
एक हैकर ग्रुप Shadow Brokers का कहना है कि अमरीका की राष्ट्रीय सुरक्षा की संस्था ने संसार के विभिन्न देशों की वित्तीय लेनदेन व्यवस्थाओं में अपनी गहरी पैंठ बना ली है।
प्रेस टीवी की रिपोर्ट के अनुसार Shadow Brokers ने दावा किया है कि अमरीका की राष्ट्रीय सुरक्षा संस्था ने लैटिन अमरीकी और मध्यपूर्व के कई देशों के आर्थिक केन्द्रों और वहां की बैंकों से धनराशि ट्रांस्फर करने के सिस्टम में सेंध लगाकर उनके यूज़र्स सिस्टम को ख़तरे में डाल दिया है। Shadow Brokers का कहना है कि उसके पास इस बात के पुष्ट प्रमाण मौजूद हैं कि अमरीका की राष्ट्रीय सुरक्षा की संस्था ने कई देशों के सुइफ्ट सिस्टम तक पहुंच बना ली है। इस ग्रुप का कहना है कि इस बात की प्रबल संभावना पाई जाती है कि कुवैत,दुबई, बहरैन, जार्डन, यमन और क़तर सहित मध्यपूर्व में स्थित कई देशों के बैंकिंग सिस्टम तक अमरीका की राष्ट्रीय सुरक्षा संस्था की पहुंच है।