उत्तर कोरिया ने एक बार फिर बैलेस्टिक मिज़ाइल का परीक्षण किया
https://parstoday.ir/hi/news/world-i40084-उत्तर_कोरिया_ने_एक_बार_फिर_बैलेस्टिक_मिज़ाइल_का_परीक्षण_किया
उत्तर कोरिया के अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि हर प्रकार की कार्यवाही की स्थिति में अमेरिका को उत्तर कोरिया की सेना की विनाशकारी प्रतिक्रिया का सामना होगा।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr १५, २०१७ १४:४५ Asia/Kolkata

उत्तर कोरिया के अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि हर प्रकार की कार्यवाही की स्थिति में अमेरिका को उत्तर कोरिया की सेना की विनाशकारी प्रतिक्रिया का सामना होगा।

उत्तर कोरिया के दिवंगत नेता किम इल सुंग के 150वें जन्म दिवस पर शनिवार पर उत्तर कोरिया ने एक बार फिर बैलेस्टिक मिज़ाइल का परीक्षण किया।

इसके अलावा उत्तर कोरिया ने एक सैनिक पैरेड किया जिसके दौरान पहली बार उत्तर कोरिया ने समुद्र के नीचे मार करने वाले मिज़ाइल का अनावकरण किया।

इस समारोह में उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन भी मौजूद थे और उन्होंने कोरिया प्रायद्वीप में अमेरिका की युद्धोन्मादी नीति की आलोचना की और बल देकर कहा कि उत्तर कोरिया की समस्त सेना को तैयार रहना और स्वयं को मजबूत करना चाहिये।

साथ ही उत्तर कोरिया के अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि हर प्रकार की कार्यवाही की स्थिति में उसे उत्तर कोरिया की सेना की विनाशकारी प्रतिक्रिया का सामना होगा।

अमेरिका, कोरिया प्रायद्वीप की ओर अपना युद्धपोत रवाना करके क्षेत्र में अपनी सैन्य उपस्थिति को मजबूत करने के प्रयास में है साथ ही उत्तर कोरिया भी अपनी सैनिक क्षमता का प्रदर्शन करके यह बताने के प्रयास में है कि कोरिया प्रायद्वीप में जो कुछ होगा उसका ज़िम्मेदार अमेरिका होगा।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यह दिखाने का प्रयाय किया है कि उनकी नीति में देश के भीतर की समस्याओं विशेषकर आर्थिक मामलों को प्राथमिकता दी जायेगी परंतु हालिया दो सप्ताहों के भीतर अमेरिका की सैनिक गतिविधियां इस बात की सूचक हैं कि अमेरिका ने विश्व के विभिन्न क्षेत्रों के संबंध में आक्रामक व युद्धोन्मादी नीति अपना रखी है।

अमेरिका द्वारा सीरिया पर क्रूज़ प्रक्षेपास्त्रों से हमला, अफगानिस्तान में सबसे शक्तिशाली बम के परीक्षण और कोरिया प्रायद्वीप की ओर अमेरिका के युद्धपोत को रवाना किये जाने को इसी परिप्रेक्ष्य में देखा जा सकता है।

प्यूंगयांग अमेरिका के हर प्रकार के पूर्व आक्रमण का मुकाबला करने के लिए अपनी प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत कर रहा है।

ज्ञात रहे कि अभी हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि अगर चीन उत्तर कोरिया मामले के समाधान में सहायता नहीं करता है तो अमेरिका अकेले ही कार्यवाही करेगा। MM