ट्रम्प समर्थकों और विरोधियों के बीच झड़पें + वीडियो
अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विरोधियों और समर्थकों के बीच गंभीर झड़पें हुई हैं।
प्रेस टीवी के अनुसार ब्रोक्ली में ट्रम्प के समर्थकों ने ट्रम्प विरोधियों पर हमला किया जिसके बाद दोनों गुटों के बीच झड़पें आरंभ हुईं। ब्रोकली नगर में ट्रम्प के समर्थक, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के बारे में भाषण दे रहे थे जहां पर ट्रम्प के विरोधियों ने ट्रम्प विरोधी नारे लगाने आरंभ कर दिये। इसके बाद दोनो पक्षों के बीच झड़प आरंभ हो गई। ट्रम्प के विरोधी, ट्रंप की नीतियों की निंदा कर रहे थे।
ब्रोक्ले नगर के पुलिस विभाग के प्रवक्ता ने बताया है कि इस झड़प में एक पुलिसकर्मी सहित दो लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने इस संबन्ध में 21 लोगों को गिरफ़्तार किया है।
ज्ञात रहे कि हज़ारों लोगों ने शनिवार को भी अमरीका के कई नगरों में ट्रम्प विरोधी प्रदर्शन किये थे।