तुर्की में होने वाले जनमत संग्रह का अंतिम परिणाम आ गया
https://parstoday.ir/hi/news/world-i40154-तुर्की_में_होने_वाले_जनमत_संग्रह_का_अंतिम_परिणाम_आ_गया
तुर्की के संविधान में संशोधन के संबंध में जनमत संग्रह 16 अप्रैल की सुबह आरंभ हुआ था। सूत्रों के अनुसार लगभग 86 प्रतिशत मतदाताओं ने इस जनमत संग्रह में भाग लिया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr १७, २०१७ ०४:२८ Asia/Kolkata
  • तुर्की में होने वाले जनमत संग्रह का अंतिम परिणाम आ गया

तुर्की के संविधान में संशोधन के संबंध में जनमत संग्रह 16 अप्रैल की सुबह आरंभ हुआ था। सूत्रों के अनुसार लगभग 86 प्रतिशत मतदाताओं ने इस जनमत संग्रह में भाग लिया।

तुर्की के संविधान में संशोधन के संबंध में होने वाले जनमत संग्रह के परिणाम सामने आ गये हैं। गैर आधिकारिक घोषित परिणामों के अनुसार तुर्की के 51.3 प्रतिशत लोगों ने संविधान में संशोधन के पक्ष में जबकि 48.7 प्रतिशत लोगों ने संविधान में संशोधन के खिलाफ वोट दिया।

तुर्की के राष्ट्रपति रजब तय्यब अर्दोग़ान ने जनमत संग्रह में मिलने वाली सफलता की घोषणा के साथ कहा है कि इस चुनाव में तुर्की के लोगों ने राष्ट्रीय संकल्प और डेमोक्रेसी की रक्षा की है। उन्होंने कहा कि सबको चाहिये कि वे राष्ट्र के निर्णय (जनमत संग्रह) का सम्मान करें।

तुर्की के राष्ट्रपति ने कहा कि संविधान में संशोधन से संबंधित समस्त अनुच्छेदों में अभी सुधार नहीं किया जायेगा और इनमें से कुछ परिवर्तन नवंबर 2019 में किये जायेंगे।

तुर्की के संविधान में संशोधन के संबंध में जनमत संग्रह 16 अप्रैल की सुबह आरंभ हुआ था। सूत्रों के अनुसार लगभग 86 प्रतिशत मतदाताओं ने इस जनमत संग्रह में भाग लिया।

ज्ञात रहे कि तुर्की के संविधान में संशोधन के बाद राष्ट्रपति रजब तय्यब अर्दोग़ान की शक्ति में वृद्धि हो जायेगी और संसदीय व्यवस्था राष्ट्रपति व्यवस्था में परिवर्तित हो जायेगी। MM