किसी भी समय छिड़ सकता है परमाणु युद्धः उत्तरी कोरिया
Apr १८, २०१७ १४:०३ Asia/Kolkata
उत्तरी कोरिया ने चेतावनी दी है कि कोरिया प्रायःद्वीप में किसी भी समय परमाणु युद्ध छिड़ सकता है।
संयुक्त राष्ट्रसंघ में उत्तरी कोरिया के प्रतिनिधि ने कहा है कि अमरीका की शत्रुतापूर्ण नीतियों के कारण क्षेत्र में कभी भी परमाणु युद्ध आरंभ हो सकता है।
किम-इन-रियोंग ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि वर्तमान समय में कोरिया प्रायःद्वीप में बहुत ही ख़तरनाक स्थिति पैदा हो चुकी है। उन्होंने कहा कि यह स्थिति एेसी है जो पूरे विश्व की शांति को ख़तरे में डाल सकती है। बताया जा रहा है कि संयुक्त राष्ट्रसंघ में उत्तरी कोरिया के प्रतिनिधि का यह बयान, अमरीका के उप राष्ट्रपति के उस वक्तव्य के बाद आया है जिसमें माइक पेन्स ने कहा था कि प्यूंगयांग के मुक़ाबले में अमेरिकी धैर्य का पैमाना भर चुका है।
टैग्स