उत्तरी कोरिया की अमरीका को धमकी
https://parstoday.ir/hi/news/world-i40532-उत्तरी_कोरिया_की_अमरीका_को_धमकी
उत्तरी कोरिया ने अमरीका युद्धपोत पर हमले की धमकी दी है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr २३, २०१७ १०:४६ Asia/Kolkata
  • उत्तरी कोरिया की अमरीका को धमकी

उत्तरी कोरिया ने अमरीका युद्धपोत पर हमले की धमकी दी है।

उत्तरी कोरिया ने घोषणा की है कि वह अमेरिकी युद्धपोत पर हमला कर सकता है।   उत्तरी कोरिया के सरकारी अखबार 'रोडोंग सिनमून' ने लिखा है कि हमारी सेना अमरीका के परमाणु युद्धपोत का जवाब देने को तैयार है।  इस समाचार पत्र के अनुसार हम हमला करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।  इससे पहले उत्तरी कोरिया के विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को घोषणा की थी कि अमरीकी गतिविधियों पर हम नज़र रखे हुए हैं और हर ख़तरे से निबटने के लिए तैयार हैं।  

उत्तरी कोरिया के संचार माध्यमों में अमरीकी युद्धपोत पर हमले की बात एेसी स्थिति में सामने आई है कि जब जापान के दो जहाजों ने अमेरिका के साथ सैन्य अभ्यास में भाग लिया है।  ज्ञात रहे कि अमरीका के दो युद्धपोत जापान के साथ सैन्य अभ्यास कर रहे हैं।

इसी बीच चीन ने कोरिया प्रायःद्वीप में अमरीका की उपस्थिति को क्षेत्र के लिए गंभीर ख़तरा बताया है।