अमरीका पर परमाणु हमले के लिए तैयारः उत्तरी कोरिया
उत्तरी कोरिया के रक्षामंत्री ने कहा है कि हम अमरीका पर परमाणु हमले के लिए तैयार हैं।
इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार उत्तरी कोरिया के सेना दिवस पर इस देश के रक्षामंत्री पाकयूंग सीक ने कहा कि उत्तरी कोरिया की सेना के पास अत्याधुनिक परमाणु शस्त्र मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि हम इन परमाणु शस्त्रों के साथ अमरीका पर हमला करने के लिए तैयार हैं।
उत्तरी कोरिया के रक्षामंत्री का कहना था कि अमरीका की धरती और एशिया तथा अन्य स्थानों पर अमरीकी ठिकानों पर हमला करने के लिए हमारे परमाणु शस्त्र, हमले के लिए तैयार हैं। ज्ञात रहे कि मंगलवार को उत्तरी कोरिया के सेना दिवस पर परेड के दौरान इस देश के रक्षामंत्री ने यह बातें कही हैं।
उल्लेखनीय है कि उत्तरी कोरिया के सेना दिवस से पहले अमेरिका की सबमरीन मिसाइल, दक्षिण कोरिया पहुंची है। मंगलवार को अमेरिका, जापान और दक्षिण कोरिया के प्रतिनिधियों ने मुलाकात भी की है।