उत्तरी कोरिया के साथ वार्ता के लिए तैयारः दक्षिणी कोरिया
https://parstoday.ir/hi/news/world-i40780-उत्तरी_कोरिया_के_साथ_वार्ता_के_लिए_तैयारः_दक्षिणी_कोरिया
दक्षिणी कोरिया ने घोषणा की है कि वह उत्तरी कोरिया के साथ वार्ता के लिए तैयार है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr २७, २०१७ १४:१२ Asia/Kolkata
  • उत्तरी कोरिया के साथ वार्ता के लिए तैयारः दक्षिणी कोरिया

दक्षिणी कोरिया ने घोषणा की है कि वह उत्तरी कोरिया के साथ वार्ता के लिए तैयार है।

दक्षिण कोरिया की सरकारी समाचार एजेन्सी के अनुसार यह देश उत्तरी कोरिया के साथ वार्ता के लिए तैयार है।दक्षिणी कोरिया के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता Cho June-jyuk के अनुसार यदि पियुंगयांग, वार्ता के लिए अपनी तत्परता दर्शाए तो हम भी वार्ता के लिए तैयार हैं।

दूसरी ओर अमरीका के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने बुधवार को कहा था कि कोरिया प्रायः द्वीप के परमाणु संकट के समाधान के उद्देश्य से वाशिगटन, वार्ता के लिए तैयार है।

उल्लेखनीय है कि उत्तरी कोरिया यह कहता आ रहा है कि जबतम अमरीका और दक्षिणी कोरिया अपनी शत्रुतापूर्ण नीतियां समाप्त नहीं करते वह अपनी सैन्य क्षमता में वृद्धि करता रहेगा।