अमरीका जेसीपीओए की अनदेखी नहीं कर सकताः मोग्रेनी
https://parstoday.ir/hi/news/world-i41248-अमरीका_जेसीपीओए_की_अनदेखी_नहीं_कर_सकताः_मोग्रेनी
यूरोपीय संघ की विदेश नीति प्रभारी फ़ेडरिका मोग्रेनी ने संयुक्त समग्र कार्य योजना अर्थात जेसीपीओए के अंतर्राष्ट्रीय होने पर बल देते हुए कहा कि अमरीकी पक्ष संयुक्त समग्र कार्य योजना की अनदेखी नहीं कर सकता।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May ०६, २०१७ ०६:१६ Asia/Kolkata
  • अमरीका जेसीपीओए की अनदेखी नहीं कर सकताः मोग्रेनी

यूरोपीय संघ की विदेश नीति प्रभारी फ़ेडरिका मोग्रेनी ने संयुक्त समग्र कार्य योजना अर्थात जेसीपीओए के अंतर्राष्ट्रीय होने पर बल देते हुए कहा कि अमरीकी पक्ष संयुक्त समग्र कार्य योजना की अनदेखी नहीं कर सकता।

हमारे संवाददाता की रिपोर्ट के अनुसार, यूरोपीय संघ की विदेश नीति प्रभारी फेडरिका मोग्रेनी ने शुक्रवार को ईटली के शहर फ़्लोरेंस में यूरोपीय विश्वविद्यालाय में भाषण देते हुए कहा कि अमरीका की नई सरकार को यह समझना चाहिए कि जेसीपीओए से हटकर किसी दूसरे रास्ते का चयन क्षेत्र और दुनिया के हित में नहीं है।

मोग्रेनी ने जेसीपीओए को सफल समझौता बताया और कहा कि यूरोप पूरी शक्ति के साथ जेसीपीओए का समर्थन करेगा और उसकी रक्षा करेगा।

उनका कहना था कि जेसीपीओए कोई एेसा समझौता नहीं है जिसे दो पक्षों ने अंजाम दिया हो।

यूरोपीय संघ की विदेश नीति प्रभारी ने इस भाषण के बाद पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए संयुक्त समग्र कार्य योजना अर्थात जेसीपीओए को सार्थक बताया और कहा कि ईरान और गुट पांच धन एक के मध्य होने वाले जेसीपीओए समझौते ने दुनिया को और अधिक सुरक्षित कर दिया है।

ज्ञात रहे कि ईरान और ब्रिटेन, फ़्रांस, रूस, चीन, अमरीका और जर्मनी पर आधारित गुट पांच धन एक ने 14 जुलाई 2015 को ईरान के परमाणु कार्यक्रम के बारे में एक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे और इस समझौते पर 16 जनवरी 2016 से अमल आरंभ हो गया। (AK)