ज़िम्बाब्वे में इस्लाम का बोलबाला, मुसलमानों की संख्या बढ़ी
ज़िम्बाब्वे की राजधानी हरारे के इस्लामी विश्वविद्यालय के अरब संकाय के प्रमुख ने देश में इस्लाम धर्म के विस्तार की सूचना दी है।
समाचार पत्र संडे मेल के अनुसार हरारे इस्लामी विश्वविद्यालय के अरब संकाय के प्रमुख इस्लाम शैख़ शाइबो असाली ने सोमवार को बताया कि सरकारी पदों पर पढ़े लिखे जवानों की तैनाती और इस्लामी विषय वस्तुओं तक लोगों की पहुंच बहुत अधिक बढ़ी है जिसके कारण वर्तमान समय में ज़िम्बाब्वे में इस्लाम धर्म बहुत तेज़ी से फैल रहा है।
ज्ञात रहे कि ज़िम्बाब्वे की जनसंख्या लगभग एक करोड़ पचास लाख है जिनमें तीन प्रतिशत जनसंख्या मुसलमानों की है। पियो शोध केन्द्र ने अभी हाल में घोषणा की है कि दुनिया में सबसे अधिक तेज़ी से इस्लाम धर्म फैल रहा है और वर्ष 2050 तक दुनिया में सबसे अधिक मुसलमान होंगे। (AK)