ब्रिटेन, मैनचेस्टर अरीना में भीषण धमाका, 22 हताहत व 50 घायल
ब्रिटेन के उत्तरी शहर मैनचेस्टर स्थित एक म्यूज़िक कंसर्ट में हुए बम धमाके में कम से कम 22 लोग हताहत और लगभग 50 अन्य घायल हो गए हैं।
ग्रेटर मैनचेस्टर पुलिस ने ट्वीट करके कहा है कि अब तक 22 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 50 अन्य घायल हैं। अभी इसे एक आतंकवादी घटना माना जा रहा है, लेकिन यह कि पुलिस को इससे हटकर कोई जानकारी प्राप्त हो।
यह धमाका सोमवार की रात उस समय हुआ जब मैनचेस्टर अरीना में अमरीकी गायिका अरियाना ग्रैंडे का पॉप कंसर्ट हो रहा था।
बम धमाका स्थानीय समय के अनुसार, रात को क़रीब साढ़े दस बजे कार्यक्रम ख़त्म होने के कुछ ही देर बाद हुआ।
ब्रिटेन की प्रधानमंत्री टेरेज़ा मे ने बम धमाके की निंदा करते हुए कहा है कि अभी इस धमाके के कारणों का विश्लेषण किया जा रहा है।
कंसर्ट में भाग लेने वाले एक प्रत्यक्षदर्शी का कहना है कि जैसे ही हम बाहर निकलने के लिए गेट पर पहुंचे तो वहां एक ज़ोरदार धमाका हुआ, हर कोई चिल्ला रहा था।
यह एक बहुत ही भीषण धमाका था, आप इसे अपने सीने में महसूस कर सकते थे। इससे हर तरफ़ तबाही फैल गई। हर कोई दौड़ रहा था और चिल्ला रहा था और बाहर निकलने की कोशिश कर रहा था।
ग्रेटर मैनचेस्टर पुलिस ने लोगों से इलाक़े से दूर रहने की अपील की है। ms