मैन्चेस्टर धमाका, अमरीका और ब्रिटेन में ठनी, जांच हुई लीक
https://parstoday.ir/hi/news/world-i42428-मैन्चेस्टर_धमाका_अमरीका_और_ब्रिटेन_में_ठनी_जांच_हुई_लीक
ब्रिटेन ने मैन्चेस्टर धमाकों की जांच में प्रगति करते हुए सशस्त्र नेटवर्क के विभिन्न लोगों को गिरफ़्तार किया है किन्तु जांच के हवाले से कुछ बातें अमरीकी मीडिया में प्रकाशित होने पर लंदन और वाशिंग्टन में स्थिति तनावपूर्ण हो गयी है।
(last modified 2023-11-29T05:45:15+00:00 )
May २५, २०१७ १२:४३ Asia/Kolkata
  • मैन्चेस्टर धमाका, अमरीका और ब्रिटेन में ठनी, जांच हुई लीक

ब्रिटेन ने मैन्चेस्टर धमाकों की जांच में प्रगति करते हुए सशस्त्र नेटवर्क के विभिन्न लोगों को गिरफ़्तार किया है किन्तु जांच के हवाले से कुछ बातें अमरीकी मीडिया में प्रकाशित होने पर लंदन और वाशिंग्टन में स्थिति तनावपूर्ण हो गयी है।

फ्रांसीसी समाचार एजेन्सी एएफ़पी की रिपोर्ट के अनुसार मैन्चेस्टर धमाकों में 22 लोगों के मारे जाने के बाद मैन्चेस्टर में होने वाले बम धमाकों के संदिग्ध आत्मघाती हमलावर सलमान उबैदी के पिता और भाई को गिरफ़्तार कर लिया था।

संदिग्ध आत्मघाती हमलावर के पारिवारिक सूत्र ने नाम गुप्त न रखने की शर्त पर बताया कि ख़ुफ़िया एजेन्सियों ने सलमान के छोटे भाई हाशिम उबैदी को गिरफ़्तार कर लिया है जो अपने बड़े भाई की भांति ब्रिटेन में पैदा हुआ। उन्होंने बताया था कि सलमान उबैदी मैन्चेस्टर में हमले से 4 दिन पहले ब्रिटेन आया था किन्तु ब्रिटिश अधिकारियों ने अमरीकी समकक्ष अधिकारियों को धमाके के हवाले से बताए गये ब्योरे मीडिया में लीक होने पर क्रोध व्यक्त किया है।

अमरीकी मीडिया में लीक होने वाले विषय को ब्रसल्ज़ में नैटो कांफ़्रेंस के दौरान ब्रिटिश प्रधानमंत्री “टेरीज़ा मे” और अमरीकी राष्ट्रपति की मुलाक़ात से पहले बुरा समझा जा रहा है। ब्रिटिश मीडिया के अनुसार मैन्चेस्टर में हमले के बाद के कुछ फ़ोटो अमरीकी मीडिया में आने पर अब मैन्चेस्टर पुलिस ने अमरीका के साथ सूचनाओं का अदान प्रदान रोक दिया है।

आत्मघाती बमबार की पहचान और ब्योरा मीडिया में लीक होने के बाद दोनों महत्वपूर्ण घटक देशों के बीच इन्टेलीजेंस शेयरिंग का मामला समस्याओं का शिकार हो गया है। ब्रिटेन के सरकारी सूत्रों का कहना है कि “हम क्रोधित हैं” यह स्वीकार्य नहीं है, अमरीकी व्यवस्था के अंदर से यह लीक हुआ है। (AK)