क्या हैं इवान्का ट्रम्प के सपने?
अमरीकी टीवी चैनल एक डाक्युमेंट्री प्रसारित करने वाला है जिसमें यह बताया गया है कि राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प की पुत्री इवान्का ट्रम्प के कुछ एसे राज़ हैं जिन्हें उन्होंने सबसे छिपा रखा है।
अमरीका के चौनल 4 से प्रसारित होने वाली इस फ़िल्म में जिसका नाम अमरीकी राष्ट्रपति की बेटी की ख़ुफ़िया योजनाएं रखा गया है, यह बताया गया हैक इवान्का अमरीकी राष्ट्रपति पद पर असीन होने के ख़्वाब देख रही हैं।
इस डाक्युमेन्ट्री फ़िल्म के एक भाग में इवान्का कहती हुई दिखाई दे रही हैं कि यदि मेरे अंदर एसी कामनाएं हों जो मेरे पिता के अंदर हैं तो मुझे कोई आश्चर्य नहीं होगा।
डाक्युमेन्ट्री फ़िल्म के अनुसार इवान्का ने वाइट हाउस में अपने पिता के सलाहकार का पद संभालने पर इतना अधिक आग्रह इसी लिए किया है कि उन्हें आवश्यक दक्षता प्राप्त हो जाए और वह अमरीका के राष्ट्रपति पद तक पहुंचने का अपना सपना पूरा कर सकें।
डाक्युमेन्ट्री में कुछ टीकाकारों और मनो विशेषज्ञों ने यह कहा है कि इवान्का चाहती हैं कि वह अमरीका की अगली राष्ट्रपति बन जाएं।