नैटो, युद्ध को बढ़ावा दे रहा हैः रूस
https://parstoday.ir/hi/news/world-i42538-नैटो_युद्ध_को_बढ़ावा_दे_रहा_हैः_रूस
रूस के विदेश मंत्रालय ने बयान जारी करके कहा है कि नैटो, युद्ध को बढ़ावा दे रहा है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May २७, २०१७ ११:०५ Asia/Kolkata
  • नैटो, युद्ध को बढ़ावा दे रहा हैः रूस

रूस के विदेश मंत्रालय ने बयान जारी करके कहा है कि नैटो, युद्ध को बढ़ावा दे रहा है।

फ़्रांस प्रेस के अनुसार रूसी विदेश मंत्रालय ने बताया है कि रूस को नियंत्रित करने के उद्देश्य से नैटो, व्यवहारिक रूप में युद्ध भड़का रहा है।

इस बयान के अनुसार रूस को नियंत्रित करने के अन्तर्गत नैटो, पूर्वी यूरोप में अपने सैनिकों की संख्या में वृद्धि कर रहा है।  रूस के अनुसार इस कार्यवाही का परिणाम, क्षेत्र में गंभीर झड़पों के रूप में सामने आएगा जो सबके लिए हानिकारक होगा।  रूसी बयान में कहा गया है कि वर्तमान समय में नैटो और मास्को के संबन्ध, शीत युद्ध के बाद अपने सबसे निचले स्तर पर हैं।

उल्लेखनीय है कि रूस का मुक़ाबला करने के लिए नैटो ने पोलैण्ड तथा बाल्टिक देशों में अपने सैनिकों और सैन्य उपकरणों की संख्या में वृद्धि की है।