रूस पर हमले के लिए दाइश तैयार
May २८, २०१७ ११:२६ Asia/Kolkata
दाइश के आतंकवादी, रूस पर हमले की तैयारी कर रहे हैं।
मेहर न्यूज़ के अनुसार रूस पर हमला करने के लिए दाइश के आतंकवादी अफ़ग़ानिस्तान के पहाड़ों में छिपकर तैयारी कर रहे हैं।
सीरिया में रूस द्वारा दाइश के ठिकानों पर भीषण हमलों के बाद दाइश ने इसका बदला लेने के लिए रू पर हमले की तैयारी लगभग पूरी कर ली है। दाइश के यह आतंकवादी, अफ़ग़ानिस्तान में अभ्यास कर रहे हैं। हालयिा दिनों में अफ़ग़ानिस्तान में दाइश की आतंकवादियां तेज़ी से बढ़ी हैं। कुछ सूत्रों ने बताया है कि दाइश का समर्थन करने वाले देश, इराक़ और सीरिया में उनकी पराजय को दखते हुए इन देशों में सक्रिय आतंकवादियों को अफ़ग़ानिस्तान पहुंचा रहे हैं।
टैग्स