मिस्र में फिर आतंकी हमले की आशंकाः गृहमंत्रालय
May २९, २०१७ ०६:२३ Asia/Kolkata
मिस्र के गृहमंत्रालय ने इस बात की संभावना व्यक्त की है कि देश के आतंकवादी फिर कोई हमला कर सकते हैं।
स्काई न्यूज़ के अनुसार मिस्र के गृहमंत्रालय ने सोमवार को बयान जारी करके घोषणा की है कि प्राप्त सूचनाओं के अनुसार इस बात की संभावना पाई जाती है कि आतंकवादी, ईसाइयों के धार्मिक स्थलों पर नए हमले की तैयारी कर रहे हैं। हालांकि इस बयान में किसी स्थान का उल्लेख नहीं किया गया है किंतु यह कहा गया है कि गिरजाघरों पर नए सिरे से हमले हो सकते हैं।
ज्ञात रहे कि शुक्रवार को पुलिस की ड्रेस पहने आतंकवादियों ने मिस्र में ईसाइयों को ले जा रही बसों पर हमला कर दिया था जिसमें 28 ईसाई मारे गए थे जबकि दसियों अन्य घायल हो गए थे। दाइश ने इस आतंकवादी हमले की ज़िम्मेदारी स्वीकार की थी।
टैग्स